IGI एयरपोर्ट से शातिर तरीके से छुपा ले जा रहा था 50 लाख की विदेशी Currency, CISF ने किया खुलासा

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ के हाथ बड़ी सफलता लगी है। मीडिया सूत्रों के अनुसार सीआईएसएफ कर्मियों ने एयरपोर्ट से एक व्यक्ति से 50 लाख की विदेशी Currency बरामद की है।

बता दें कि यह विदेशी करेंसी व्यक्ति ने बड़े ही शातिर तरीके से बैग के अंदर कपड़ों में छिपाई थी लेकिन चेकिंग के समय कर्मियों को शक हुआ। जब उन्होंने बैग खोलकर देखा तो उसमें 50 लाख रुपए मूल्य के विदेशी नोट दिखे। यात्री को फिलहाल पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *