दिल्ली (एकता): बॉलीवुड जगत में इन दिनों शादी का सीजन शुरू हो चुका है। एक के बाद एक फेमस कपल शादी के बंधन में बंध रहे हैं। बता दें कि हाल ही में एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने क्रिकेटर केएल राहुल संग शादी रचाई। वहीं कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की 6 फरवरी को शादी होने जा रही है। इसी के बीच अब फिल्म ‘दृश्यम 2’ के निर्देशक अभिषेक पाठक भी एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय के साथ शादी रचाने जा रहे हैं।

मीडिया सूत्रों के अनुसार ‘दृश्यम 2’ के डायरेक्टर अभिषेक पाठक गोवा में 9 फरवरी को शिवालिका ओबेरॉय के साथ सात फेरे लेंगे। बता दें कि उनकी शादी का सेलिब्रेशन 8 को शुरू होगा और 9 फरवरी को गोवा में शादी होगी। हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर अपनी शादी का जिक्र भी किया। वहीं अभिषेक पाठक कई वर्षों से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा रहे हैं जिसके चलते मेहमानों की बड़ी लिस्ट होगी। शिवालिका ने 24 जुलाई को अपने जन्मदिन वाले दिन अभिषेक से सगाई की।
