बॉलीवुड एक्टर Akshay ने ‘सेल्फी’ के प्रमोशन में भाईजान के साथ किया जबरदस्त डांस, फैंस हुए हैरान

admin

दिल्ली (एकता): बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार जल्द ही भाईजान यानी सलमान खान के साथ नजर आने वाले हैं। बता दें कि दोनों का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह अपकमिंग फिल्म ‘सेल्फी’ के सॉन्ग ‘मैं खिलाड़ी’ पर डांस कर रहे हैं। ‘मैं खिलाड़ी’ का गाना एक बार फिर रीक्रिएट हुआ। वहीं उनके फैंस ने भी कई रिएक्शन दिए।

आप देख सकते हैं कि सलमान ने जींस के साथ काले रंग की पूरी बाजू की टी-शर्ट पहन रखी थी। वहीं अक्षय ने ब्लू टी-शर्ट के साथ ब्राउन पैंट कैरी की है। दोनों बहुत ही अलग अंदाज में गार्डन में मस्ती करते दिख रहे हैं। बता दें कि अक्षय के 1994 के गाने मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी का रीमेक है। इस फिल्म में वह पहली बार इमरान हाशमी के साथ नजर आएंगे। अक्षय ने सलमान को गाने की धुन पर नचाया और कहा कि वह जल्दी सीखते हैं।

24 फरवरी को रिलीज होगी सेल्फी

फिल्म ‘सेल्फी’ 24 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को राज मेहता ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म मलयालम फिल्म ‘ड्राइविंग लाइसेंस’ का हिंदी रीमेक है। इमरान हाशमी पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आ रहे हैं। वहीं अक्षय सुपरस्टार विजय के रोल में दिखाई देंगे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *