World Cancer Day 2023: इन Bollywood Celebrities ने कैंसर से जंग लड़ हासिल की जीत (देखें तस्वीरें)

admin

दिल्ली (एकता): आज 4 फरवरी को दुनियाभर में ‘विश्व कैंसर दिवस’ मनाया जा रहा है। कैंसर एक ऐसी बीमारी है जिसका नाम सुनते ही हर किसी के होश उड़ जाते हैं। दुनिया भर में कई लोग इस बीमारी से ग्रसित है। ऐसे में इस बीमारी से बॉलीवुड की कई हस्तियों ने जंग लड़ी है। आज हम आपको उनसे रु-ब-रु करवा रहे हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने इस बीमारी से जंग लड़ी

बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी ने हाल ही में ब्रेस्ट कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से जंग जीती। उन्होंने एक तस्वीर शेयर की जिसमें उनके बाल झड़ चुके थे। उन्होंने कैंसर से अपनी जंग का दर्द फैंस के साथ साझा किया। वीडियो में महिला के सिर पर बेहद छोटे बाल नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इलाज के दौरान उन्हें अपने लंबे बालों को खोना पड़ा। उन्होंने कहा कि जब डॉक्टरों ने उन्हें कैंसर की बात बताई तो वह हैरान रह गई। हालांकि सही समय पर उनका अच्छा इलाज हुआ।

किरण खेर ने भी कैंसर से जीत हासिल की

बॉलीवुड एक्ट्रेस किरण खेर ने साल 2021 में मल्टीपल मायलोमा जैसा ब्लड कैंसर से जीत हासिल की। उन्होंने अपने कैंसर की जंग के बारे में कहा कि यह अच्छी स्थिति नहीं है लेकिन इसी का नाम जिंदगी है।

एक्ट्रेस लीजा रे दुर्लभ बीमारी से बचकर आई वापस 

2009 में एक्ट्रेस लीजा रे को मल्टीपल मायलोमा का पता चला। यह अस्थि मज्जा में प्लाज्मा कोशिकाओं का कैंसर है। आखिर उन्होंने भी इस बीमारी से जंग लड़ी। वह ठीक होकर वापस भी आई।

कैंसर की चपेट में आ चुके हैं संजय दत्त

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता संजय दत्त भी कैंसर से जीत हासिल की। वह काफी लंबे समय तक बीमारी से लड़े।

मनीषा कोइराला ने भी इस बीमारी का किया सामना 

नेपाली मूल की भारतीय अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने भी कैंसर से जूझने के बाद हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने इस बीमारी का सामना किया।

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे मौत के मुंह से वापस आई

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे को जुलाई 2018 में मेटास्टेटिक कैंसर का पता चला। तब उन्होंने न्यूयॉर्क में अपना इलाज करवाया। उन्हें बताया गया कि वह चौथी स्टेज पर था। इतना ही नहीं उनके बचने की 30 फीसदी संभावना थी। लेकिन वह हिम्मत नहीं हारी और मौत के मुंह से वापस आई।

वर्ष 1933 में मना गया पहला कैंसर दिवस

विश्व स्वास्थ्य संगठन की पहल पर वर्ष 1933 में पहला कैंसर दिवस जिनेवा, स्विट्जरलैंड में मनाया गया था। तबसे अब तक हर साल कैंसर दिवस पर नई थीम जारी की जाती है। कई लोगों में गलतफहमी हैं कि कैंसर छूने से भी फैलता है, जिसके कारण लोग कैंसर के रोगियों से अच्छा व्यवहार नहीं करते हैं। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है, बल्कि ये धारणा पूरी तरह गलत है। हमें इन मरीजों से भेदभाव करने की जगह उनका साथ देना चाहिए।

कैंसर के कारण

कैंसर होने के कई कारण होते हैं। हालांकि इनमें सबसे आम कारणों में धूम्रपान, तम्बाकू, फिजिकल एक्टिविटी की कमी, खराब डाइट, एक्स-रे से निकली रेज, सूरज से निकलने वाली यूवी रेज, इंफेक्शन, फैमिली के जीन आदि होते हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *