दिल्ली (एकता): टीवी एक्ट्रेस कृतिका सेंगर और निकितिन धीर ने पहली बार अपनी बेटी का चेहरा दिखाया। मीडिया सूत्रों के अनुसार 4 फरवरी को अभिनेत्री ने पहली बार अपने दादा पंकज धीर के साथ बेटी की एक फोटो शेयर की।

बता दें कि बेटी देविका के जन्म के आठ महीने बाद उन्होंने ये पहली फोटो डाली है। जिसमें उनकी बेटी काफी खूबसूरत और क्यूट लग रही है। उनके फैंस ने काफी अच्छे रिएक्शन दिए। हालांकि नए साल पर कपल ने बच्ची का चेहरा छुपाकर एक पोस्ट शेयर की थी और लिखा था, ‘2022 – आपने अमेरिका को जीवन के लिए सबसे अच्छा तोहफा दिया।

गौरतलब है कि निकितिन और कृतिका ने 2014 में शादी के बंधन में बंधा था। 12 मई को अपनी बेटी का स्वागत किया और उसका नाम देविका रखा।