दिल्ली (एकता): दिल्ली में बंदूक की नोक पर बुजुर्ग कर्मी से 25 लाख की लूट का मामला सामने आया है। जहां पुलिस ने 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार बाइक सवार बदमाशों ने बुजुर्ग से 25 लाख रुपए लूट लिए। बता दें कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज किया।
प्रसाद नगर के मोहल्ला क्लिनिक के पास दो लड़के उनके पास आए और पिस्टल दिखाकर बैग छीनने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने उन्हें धक्का मारा और साथ ही फरार हो गए। लेकिन पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया है।