नोएडा में 20वीं मंजिल से कूदकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने किया सुसाइड, फैली दहशत

admin

नोएडा (एकता): नोएडा के सेक्टर-168 स्थित गोल्डन पार्क सोसायटी में उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया जब एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने 20वीं मंजिल से छलांग लगा दी। मीडिया सूत्रों के अनुसार सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र में सोसायटी के टावर की 20वीं मंजिल की बालकनी से कूदकर एक युवक ने मौत को गले लगा लिया। युवक की पहचान सोनीपत का निवासी नमन (26) के रूप में हुई है। वह बेंगलूरू की वीवान कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर नौकरी करता था। वह अपनी महिला दोस्त से मिलने उसके फ्लैट आया था। फिलहाल युवक के मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस सुसाइड के मामले की जांच कर रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *