दिल्ली (एकता): दिल्ली में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक सीआरपीएफ के जवान ने आत्महत्या कर ली। मीडिया सूत्रों के अनुसार सीआरपीएफ के एएसआई ने शुक्रवार शाम आवास पर खुद को सर्विस गन से गोली मार ली।
बता दें कि शव के पास कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। दिल्ली पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम राजबीर कुमार है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों के पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।