दिल्ली (एकता): दिल्ली में लग्जरी कारों को चुराने वाले एक अंतरराज्यीय गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। बता दें कि पुलिस ने गैंग के दो चोर और कारों के तीन खरीदारों को पकड़ लिया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार इनके कब्जे से 17 लग्जरी कारें और एक स्कूटी बरामद की गई है।
दिल्ली पुलिस टीम को 9 दिसंबर 2022 को मयूर विहार इलाके में मेघालय नंबर की एक कार खड़ी दिखी। छानबीन करने पर पता चला कि कार शकरपुर से चोरी की गई है। जिसके चलते कार चुराने वालेकई साथियों को नोएडा सेक्टर-62 से पकड़ा गया। जांच में पता चला कि आरोपी कार चोरी करने के बाद इंजन नंबर बदल देते थे और फिर दूसरे राज्यों में उसे फिर से बेचते थे। अब तक यह आरोपी 300 से ज्यादा कारों को का धंधा कर चुके हैं। पुलिस टीम ने सभी आरोपियों पर गिरफ्तार कर लिया है।