दिल्ली (एकता): दिल्ली-एनसीआर में फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। लोग कपड़ों को पैक करने से पहले मौसम की जानकारी ले लें। दरअसल शनिवार से ठंडी हवा का दौर फिर से चलना शुरू होगा। जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। फरवरी सामान्य से अधिक ठंडी रहेगी।
बता दें कि पहले की तरह अब ज्यादा ठंड नहीं पड़ेगी। शुक्रवार को राजधानी में धूप खिली और तापमान 24.7 डिग्री तक पहुंचा। इसके साथ ही स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 25.3 और नजफगढ़ में 25.2 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।