दिल्ली (एकता): दिल्ली में आखिर मासूमों पर जुल्म कब खत्म होगा। राजधानी में आए दिन कई मासूम बच्चियों, महिलाएं दरिंदों की हैवानियत का शिकार हो रही है। लेकिन इस बार तो दरिंदों ने इंसानियत ही मिटा दी। मीडिया सूत्रों के अनुसार दक्षिण दिल्ली के फतेहपुरबेरी थाना इलाके में तीन साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म किया गया।
बता दें कि वारदात के समय 2 आरोपियों ने बच्ची को जंगल में ले जाकर हवस का शिकार बनाया। लहूलुहान हालत में बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालात गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने वारदात के कुछ समय बाद ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
महिला तीन वर्ष की बेटी के साथ फतेहपुरबेरी थाने पहुंची। महिला ने बताया कि बेटी शुक्रवार सुबह से गायब है। पड़ोस की महिला ने बताया कि बच्ची को डेरा गांव के जंगल की तरफ ले जाते हुए दो लोगों को देखा। महिला जब जंगल में पहुंची तो बेटी रोती हुई मिली। महिला ने सारी बात पति को बताई। आरोपी कूड़ा रिसाइकिलिंग की कंपनी में काम करते हैं।