दिल्ली (एकता): मॉडल उर्फी जावेद अपने हॉट अंदाज और बोल बिंदास के लिए जानी जाती है। एक बार फिर उर्फी जावेद ने अपने लुक से लोगों को हैरान कर दिया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार इस बार उन्होंने अपना खतरनाक फैशन फैंस के सामने लाया है। हालांकि उनके इस बोल्ड लुक को देख फैंस पानी-पानी हो गए।
View this post on Instagram
बता दें कि वो ब्लैक कटआउट बॉडी सूट में नजर आई और उसके ऊपर उन्होंने ब्लू कलर की ट्रांसपेरेंट स्कर्ट पहनी है। हालांकि पिछली बार उन्होंने जींस को फाड़कर उसका टॉप बनाया था लेकिन इस बार तो उन्होंने बड़े छेद वाला टॉप और transparent skirt पहनी है। वहीं दूसरी तरफ इस लुक को लेकर उर्फी ने कहा कि पिछली बार उन्होंने ज्यादा ही ढक लिया था तो इस बार वह इस नए लुक में दिखना चाहती है। उन्होंने कहा कि मैं इस लुक के बारे में क्या बोलूं और खुद ही देख लो। उर्फी के इस वीडियो पर लोग अब कई कमेंट्स कर रहे हैं। वो हर बार किसी ना किसी चीज से अपना आउटफिट बनाकर नए लुक में नजर आती रहती हैं।
