दिल्ली (एकता): दिल्ली की जनता को ‘देश का सबसे शानदार स्कूल’ समर्पित किया गया। बता दें कि शुक्रवार को सीएम अरविंद केजरीवाल ने जनकपुरी में डॉ बीआर आंबेडकर स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस का उद्घाटन किया।

इस दौरान उप-मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया भी यहां मौजूद रहे। मीडिया सूत्रों के अनुसार सीएम ने इसे देश का सबसे शानदार स्कूल बताया। अब यह सरकारी स्कूल प्राइवेट स्कूलों को टक्कर देगा।

इस स्कूल में बच्चों के लिफ्ट,पार्किग और शानदार क्लास रूम बनाए गए हैं। उन्होंने ’75 साल में पहली बार देश में इतना शानदार स्कूल बताया गया है।’

सीएम ने कार्यक्रम का वीडियो भी शेयर किया। जिसमें वह बोल रहे है, ‘हर बच्चे की अलग-अलग प्रतिभा होती है।
इस लिए अलग-अलग स्पेशलाइज्ड स्कूल बनाए जा रहे हैं जिसमें इंजीनियरिंग, साइंस और ह्यूमैनिटी (आर्ट्स) की पढ़ाई होगी। सीएम ने कहा कि दिल्ली के टीचर्स को भी ट्रेनिंग के लिए फिनलैंड जाने का भी मैं जल्द ऐलान करूंगा।