दिल्ली (एकता): दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर एक दवा की तस्करी कर रहे दवा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार हवाई अड्डे पर तैनात सीआईएसएफ कर्मियों ने कंबोडिया के दो आरोपियों को पकड़ा।
बता दें कि आरोपियों के बैग से 86.40 लाख रुपए की दवा बरामद हुई। बुधवार रात दो यात्री चेक इन एरिया में पहुंचे। इसी दौरान सीआईएसएफ कर्मियों को उनपर शक हुआ। उन्होंने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। दोनों को थाइलैंड के रास्ते फ्नोम पेन्ह जाना था। दोनों के अलग-अलग बैग थे। इसके बाद सभी बैग की तलाशी ली गई। जिसमें काफी भारी मात्रा में दवा बरामद हुई।