दिल्ली (एकता): बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ दुनिया भर में खूब तहलका मचा रही है। इन दिनों सबसे ज्यादा पठान की ही चर्चा हो रही है। मीडिया सूत्रों के अनुसार बॉक्स ऑफिस पर ‘पठान’ ने 700 करोड़ कमा लिए हैं।
बता दें कि फिल्म हफ्ते के बीच में रिलीज हुई थी, इसने पांच दिनों के एक्सटेंडेड वीकेंड में 500 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार किया और 9वें दिन 700 करोड़ कमाए। हिंदी सिनेमा के इतिहास में फिल्म काफी नाम कमा रही है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म भारत के साथ-साथ विदेशों में भी काफी नाम कमा रही है।
बॉलीवुड इंडस्ट्री में पसरे सन्नाटे और बॉक्स ऑफिस के सूखे को ‘पठान’ ही पूरा कर रही है। दूसरी ओर तमिल और तेलुगू में भी फिल्म ने 9 दिनों में 15.50 करोड़ रुपए कमाए हैं। तीनों भाषाओं को मिलाकर फिल्म ने काफी धमाल मचा दिया है।