दिल्ली (एकता): बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। बता दें कि चंद दिनों में ही सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी शादी करने वाले हैं। हालांकि उनकी इस शादी की खबर को सुनकर फैंस हैरान भी हुए और खुश भी नजर आए। मीडिया सूत्रों के अनुसार दोनों बॉलीवुड स्टार्स एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। सिद्धार्थ और कियारा की शादी राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में होने वाली है। पूरे पैलेस को सजाने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। वहीं शादी को लेकर पैलेस में सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए।

6 फरवरी को सिद्धार्थ की दुल्हन बनेगी कियारा
शादी को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है। बता दें कि शादी का पहला फंक्शन 4 फरवरी को शुरू होगा। कल मेहंदी, 5 को संगीत सेरेमनी और 6 फरवरी को दोनों कपल शादी के बंधन में बंधेंगे।

राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में बेहद शाही अंदाज में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की धूमधाम से शादी होगी। वहीं शादी में 100 से 125 मेहमानों को संदेशा भेजा गया है। सभी के लिए लग्जरी कमरे बुक किए जा चुके हैं। मेहमानों को लाने के लिए कई लग्जरी कारों का प्रबंध भी किया गया है।
