दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी: बंबीहा गैंग के दो गैंगस्टरों से पिस्टल-कारतूस बरामद, बड़ी साजिश नाकाम

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बता दें कि बंबीहा गैंग के दो बदमाशों को दबोचा गया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार यह पंजाब के बंबीहा गिरोह के दो गैंगस्टर हैं जो बड़ी वारदात की फिराक में थे। बता दें कि पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार आरोपी मध्यप्रदेश से दिल्ली होकर पंजाब हथियार ले जा रहे थे। इनके कब्जे से .32 बोर की पांच पिस्टल व चार कारतूस बरामद किए गए।

खास बात यह है कि बंबीहा गिरोह की लारेंस बिश्रोई-गोल्डी गिरोह से इनकी रंजिश चल रही है।  इस अवैध हथियार सप्लाई करने की वारदात का पता करीब 3 महीने की जांच के बाद पता लगा। इसके बाद 30 जनवरी को पुलिस को सूचना मिली थी। शुक्रवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने रोहिणी इलाके में मुठभेड़ के बाद दो अपराधियों को गिरफ्तार किया। फिलहाल दोनों से पूछताछ चल रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *