दिल्ली (एकता): पटियाला से कांग्रेस सांसद परनीत कौर को कांग्रेस ने पार्टी से निलंबित कर दिया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार परिणीत कौर कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी है।

बताया जा रहा है कि पार्टी विरोधी कार्य करने के मद्देनजर पार्टी ने उन्हें सस्पेंड किया है। हालांकि कांग्रेस की अनुशासन समिति ने परिणीत कौर को ‘कारण बताओ नोटिस जारी’ कर तीन दिनों में जवाब देने को कहा कि उन्हें पार्टी से क्यों नहीं निकाला जाए। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस मुख्यालय की तरफ से लेटर भी जारी किया गया है।