सावधान! दिल्ली पुलिस अब करेगी नाइट पेट्रोलिंग, जानिए क्यों उठाया सख्त कदम

admin

दिल्ली (एकता): कंझावला कांड के बाद अब राजधानी में नियम सख्त हो गए हैं। दरअसल दिल्ली में दिनों-दिन क्राइम बढ़ता जा रहा था। चोरी, लूटपाट व रेप की वारदातें बढ़ती जा रही थी। मीडिया सूत्रों के अनुसार दिल्ली पुलिस की अब ड्यूटी और सख्त हो गई। अब वह  रात 11 से सुबह 5 बजे तक नाइट पेट्रोलिंग करेगी।

बता दें कि दिल्ली पुलिस आयुक्त ने यह आदेश जारी किए हैं। हर पुलिसकर्मी की अलग-अलग ड्यूटी होगी। नाइट ऑफिसर की ओर से टेस्ट कॉल की जाएंगी। चेकिंग भी सख्ती से की जाएगी। हर पुलिस स्टेशन में होमगार्ड व पुलिस की मदद ली जा सकेगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *