दिल्ली (एकता): आम आदमी पार्टी की मेयर पद की उम्मीदवार शैली ओबेरॉय ने सुप्रीम कोर्ट से शुक्रवार को अपनी याचिका वापस ले ली। मीडिया सूत्रों के अनुसार सुप्रीम कोर्ट से शैली ओबेरॉय ने मेयर चुनाव कराने की मांग की थी, लेकिन अब उन्होंने याचिका वापस ले ली है।
गौरतलब है कि दिसंबर में दिल्ली नगर निगम के चुनाव हुए थे। उसके बाद से अब तक मेयर के चुनाव नहीं हो सके। जनवरी में 2 बार चुनाव की तारीख तय की गई, लेकिन फिर भी वह टल गए।