बारिश से धुला दिल्ली-NCR का प्रदूषण, दिल्लीवासियों को मिली राहत

admin

दिल्ली (एकता): राजधानी दिल्ली में हुई बारिश के बाद लोगों को प्रदूषण से बड़ी राहत मिली है। मीडिया सूत्रों के अनुसार वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एयर क्वालिटी (AQI) मध्यम स्तर पर दर्ज किया गया। बता दें कि सर्द मौसम में हवा में इतना सुधार खुशी से कम नहीं। दिल्ली की सुबह की शुरुआत धुंध के साथ हुई। इसके साथ ही ठंड में बढ़त देखने को मिली।

मौसम विभाग के मुताबिक बारिश के बाद प्रदूषण के स्तर में भारी गिरावट देखने को मिली। सोमवार सुबह भी दिल्ली-एनसीआर के अधिकतर इलाकों में बारिश हुई, जिससे प्रदूषण सूचकांक में 124 अंकों की गिरावट आई। वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रियल टाइम आधार पर प्रदूषण के स्रोतों की पहचान के लिए सुपर-साइट और मोबाइल एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन का शुभारंभ किया। इससे शहर में होने वाले प्रदूषण का पता चलेगा और उससे लड़ने में मदद मिलेगी।

 

 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *