इस बजट में महंगाई से कोई राहत नहीं। उल्टे इस बजट से महंगाई बढ़ेगी
बेरोज़गारी दूर करने की कोई ठोस योजना नहीं।
शिक्षा बजट घटाकर 2.64 % से 2.5 % करना दुर्भाग्यपूर्ण
स्वास्थ्य बजट घटाकर 2.2 % से 1.98 % करना हानिकारक
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 1, 2023
उन्होंने कहा कि दिल्ली वालों के साथ फिर से सौतेला बर्ताव किया गया। पिछले साल 1.75 लाख करोड़ से ज़्यादा इनकम टैक्स दिया। उसमें से मात्र 325 करोड़ रुपए दिल्ली के विकास के लिए दिए। ये तो दिल्ली वालों के साथ घोर अन्याय है। उन्होंने कहा कि इस बजट में महंगाई से कोई राहत नहीं। शिक्षा बजट घटाकर 2.64% से 2.5% करना दुर्भाग्यपूर्ण है। साथ ही स्वास्थ्य बजट घटाकर 2.2% से 1.98% करना हानिकारक बताया है।