Online Game खेलने के लिए दोस्त से मांगा फोन….फिर युवक को मिली दर्दनाक मौत

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली में एक रूह कंपाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक दोस्त ने ही दोस्त की जान ले ली। बता दें कि फरीदाबाद के सेक्टर-21डी में एक युवक ने अपने ही दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी।

मीडिया सूत्रों के अनुसार मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेलने को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ था। बस फिर क्या आरोपी युवक ने अपने दोस्त के सिर पर ईंट मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। हालांकि मृतक को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने हत्या की गुत्थी सुलझाई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *