विराट और बेटी संग पहाड़ों का अनुष्का ने लुत्फ उठाया, शेयर की शानदार तस्वीरें

admin

दिल्ली (एकता): टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली इन दिनों अपनी फैमिली के साथ समय बिताने पहाड़ों पर पहुंचे हैं। बता दें कि विराट और बेटी संग पहाड़ों का अनुष्का लुत्फ उठा रही है। मीडिया सूत्रों के अनुसार विराट और उनकी फैमिली ऋषिकेश में दयानन्द गिरी आश्रम पहुंचे और वहां सभी का आशीर्वाद लिया। इसके बाद दोनों ने साधु और संतों के लिए भंडारा भी करवाया।

अनुष्का ने अपने सोशल मीडिया पर अपने परिवार के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें अनुष्का और विराट अपनी बेटी वामिका के साथ ट्रेकिंग का लुत्फ उठा रहे हैं। विराट और वामिका नदी किनारे मस्ती करते नजर आए।

इसके साथ ही अनुष्का ने नदी किनारे योग करते हुए एक तस्वीर भी शेयर की। उत्तराखंड के पहाड़ों पर पहुंचने के बाद अनुष्का ने पहाड़ों की खूबसूरती की तारीफ करते हुए कहा कि ”पहाड़ों में पहाड़ है और ऊपर कोई नहीं है।” फैंस उनकी खूबसूरत तस्वीरों पर खूब कमेंट भी कर रहे हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *