दिल्ली (एकता): बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर अलका याग्निक के करोड़ों फैंस हैं। उसने अपनी आवाज के दम पर हर किसी के दिलों पर राज किया है। हर कोई उनकी आवाज का मुरीद है। बता दें कि अलका याग्निक अब सबसे ज्यादा बार सुनी जाने वाली सिंगर बन गई हैं। Youtube पर उन्होंने अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। यू-ट्यूब प्लैटफॉर्म पर लोग उन्हें ही सुनते हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार साल 2022 में उन्होंने 15.3 बिलियन स्ट्रीम्स के साथ यू-ट्यूब पर रिकॉर्ड बनाया।

14 साल की उम्र में इस फिल्म में बिखेरा आवाज का जादू
अलका याग्निक का जन्म 20 मार्च 1966 को पश्चिम बंगाल के कोलकता में हुआ। वह एक गुजराती हिन्दू परिवार से है। अलका याग्निक की मां एक क्लासिकल सिंगर थी। अलका याग्निक ने फरवरी 1989 में शिल्लोंग के मशहूर बिजनसमैन नीरज कपूर के साथ शादी की थी। उनको बचपन से ही गायिकी का शौंक था। उन्होंने 6 साल की आयु में पहली बार कोलकता आकाशवाणी रेडियो में काम किया। 14 साल की उम्र में अलका याग्निक ने पहली बार फिल्म ‘पायल की झंकार’ के गाने ‘थिरकत अंग लचक झुकी’ में अपनी आवाज का जादू बिखेरा। उन्होंने हिंदी के अलावा उर्दू, गुजराती, अवधी, भोजपुरी, तमिल, तेलगू और मलयालम भाषा में गाने गाए। बॉलीवुड इंडस्ट्री के सभी बड़े संगीतकरों के साथ काम किया। हर कोई उनकी गायिकी को काफी संहद करता था।
