दिल्ली (एकता): ‘किंग ऑफ पॉप’ के नाम से मशहूर माइकल जैक्सन पूरी दुनिया में अपने सिंगिंग और डांस की वजह से काफी मशहूर थे। उनकी मौत ने सबको हिलाकर रख दिया था। माइकल जैक्सन की मौत 2009 में हुई थी। उनकी मौत कैसे हुई इस बारे में खुलासा नहीं हो सका। लेकिन अब माइकल जैक्सन पर एक फिल्म बनने जा रही है, जिसमें कई बड़े खुलासे होंगे। बता दें कि जीके स्टूडियो ने फिल्म का ऐलान कर दिया है। माइकल जैक्सन की बायोपिक में गायक के भतीजे जाफर जैक्सन मुख्य भूमिका निभाएंगे।

माइकल जैक्सन का जन्म 29 अगस्त 1958 में अमेरिका के इंडियाना में हुआ था। वह अपने गानों और मूनवॉक जैसे डांस स्टेप्स के लिए मशहूर हुए। इतना ही नहीं माइकल अक्सर चर्चा में रहते थे। मीडिया सूत्रों के अनुसार माइकल 150 साल तक जीना चाहते थे। इस वजह से उनके पास डॉक्टरों की अपनी अलग टीम थी। इसके साथ ही कहा जाता है कि माइकल जैक्सन ऑक्सीजन बेड पर सोते थे। कहा जाता है कि माइकल की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई थी। लेकिन माइकल की काफी सर्जरी हुई जिसे उनकी मौत का कारण माना गया।

अंकल माइकल की बायोपिक के लिए बेताब हैं जफर जैक्सन
माइकल जैक्सन की फिल्म में उनके भतीजे जाफर जैक्सन को साइन किया गया है। इसके साथ ही जाफर ने फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया है, जिसमें लिखा है कि वह अपने चाचा की कहानी को बड़े पर्दे पर पेश करने के लिए उत्साहित हैं। जाफर जैक्सन ने ट्वीट किया कि, ‘मुझे अपने चाचा की जीवन कहानी आप सभी के साथ साझा करते हुए गर्व हो रहा है।
जानिए कौन हैं जाफर जैक्सन?
जाफर जैक्सन माइकल जैक्सन के बड़े भाई जर्मेन जैक्सन के बेटे हैं। जाफर जैक्सन एक सिंगर और प्रोड्यूसर हैं।