दिल्ली में सनसनीखेज वारदात: बहन की डोली उठने से पहले ही भाई की निकली अर्थी, घर में मातम का माहौल

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली में एक सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मचा हुआ है। बता दें कि दक्षिण पूर्वी जिला के कालकाजी थानाक्षेत्र से एक 12वीं के छात्र की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मीडिया सूत्रों के अनुसार छात्रों के दो गुटों में कहासुनी इतनी बढ़ गई कि उन्होंने एक छात्र पर चाकुओं से जानलेवा हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

लोगों की मदद से उसको अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक छात्र की बहन की कुछ समय बाद शादी थी लेकिन उससे पहले ही भाई की अर्थी उठ गई। जिससे घर में मातम छा गया। पुलिस थाने में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान हो चुकी है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *