दिल्ली (एकता): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्लीवासियों को बड़ा तोहफा देने वाले हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार वह दौसा में दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे का 12 फरवरी को उद्घाटन करेंगे। इतना ही नहीं वह राजधानी को 3 रेल परियोजनाओं की सौगात भी दे रहे हैं। बता दें कि इस मौके पर मोदी जयपुर जंक्शन और गांधीनगर रेलवे स्टेशन के री-डवलपमेंट कार्य का वर्चुअली की आधारशिला रखेंगे।
जयपुर-दिल्ली के बीच सफर होगा आसान
बता दें कि पीएम मोदी के उद्घाटन से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। जयपुर और दिल्ली के बीच का सफर लगभग 2 घंटे कम होगा। सोहना से दौसा के बीच की दूरी 225 किलोमीटर है।