दिल्ली (एकता): एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला से बदसलूकी मामले में आरोपी शंकर मिश्रा को दिल्ली पटियाला हाउस कोर्ट ने जमानत दे दी। मीडिया सूत्रों के अनुसार मंगलवार को कोर्ट ने शंकर मिश्रा को 1 लाख रुपए के मुचलके पर जमानत दी। सोमवार को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने सुनवाई कर फैसला सुरक्षित रखा था।
बता दें कि पुलिस ने 6 जनवरी को आरोपी को गिरफ्तार किया था। हालांकि उसने पिछले साल 26 नवंबर 2022 को न्यूयॉर्क से नई दिल्ली आने वाली फ्लाइट में एक बुजुर्ग महिला पर पेशाब कर दिया था। इसके बाद शख्स के खिलाफ दिल्ली पुलिस के कहने पर लुक आउट सर्कुलर जारी हुआ। आरोपी पर 30 दिन की यात्रा पाबंदी लगाई गई।