दिल्ली (एकता): दिल्ली में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। उन्हें पुलिस प्रशासन का अब कोई डर नहीं रहा। वह सरेआम लोगों की हत्या, चोरी, लूटपाट अन्य घटनाओं को अंजाम देने में लगे हुए हैं। जिससे राजधानी की हालत दिनोंदिन खराब होती जा रही है। महिलाएं तो पहले भी राजधानी में अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही थी लेकिन इस सनसनीखेज वारदात के बाद तो वह अब घर से निकलने से भी परहेज कर रही हैं।
बता दें कि पश्चिम विहार में एक महिला की सरेआम बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। मीडिया सूत्रों के अनसार महिला (32) स्कूटर से ऑफिस से अपने घर जा रही थी। अचानक बदमाश बीच सड़क पर उसे गोली मारकर फरार हो गए। गोली लगने से वह बुरी तरह जख्मी हो गई वहां खड़े लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। मृतक ज्योति के परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।