रेप मामले में आसाराम बापू को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद, 10 साल से जेल में बंद

admin

दिल्ली (एकता): जोधपुर जेल में की सजा काट रहे आसाराम बापू को कोर्ट ने मंगलवार को उम्रकैद की सजा सुनाई। मीडिया सूत्रों के अनुसार सूरत की एक महिला से रेप के मामले में आसाराम को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। बता दें कि गांधीनगर सेशन कोर्ट ने आसाराम को दोषी करार दिया था। इससे पहले जोधपुर कोर्ट ने 25 अप्रैल, 2018 को आसाराम को यूपी की एक नाबालिग से रेप के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

कोर्ट में आसाराम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया। बता दें कि आसाराम बापू  2013 से जोधपुर की सेंट्रल जेल में बंद हैं। पीड़ित शिष्या ने 2013 में आसाराम समेत सात अन्य के खिलाफ अक्तूबर 2013 में एफआईआर दर्ज कराई थी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *