दिल्ली (एकता): बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म ‘ पठान ‘ ने क्रेज लोगों में खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब तक हर सिनेमाघरों में हाउसफुल हैं। शाहरुख खान की ‘ पठान ‘ ने फिल्म बाहुबली 2 को भी पीछे छोड़ दिया है। आपको बता दें कि ‘बाहुबली 2’ ने हफ्ते में 22.75 करोड़ रुपए की कमाई की। वहीं ‘ पठान ‘ ने पांच दिनों में ही 542 करोड़ रुपए की कमाई की। वैसे तो लोगों में ‘बाहुबली 2’ का भी काफी क्रेज था लेकिन पठान ने लोगों के दिलों में राज कर लिया। बता दें कि शाहरुख की फिल्म ‘ पठान ‘ 25 जनवरी को रिलीज़ हुई थी।

जानिए इन दोनों फिल्मों ने हफ्ते में कितनी की कमाई
फिल्म ‘ पठान ‘ ने पहले दिन 57 करोड़, दूसरे दिन 70 करोड़, तीसरे दिन 39 करोड़ बटोरे, चौथे दिन 53 करोड़ और पांचवें दिन 60 करोड़ रुपए की कमाई की। भारत में ही 275 करोड़ रुपए का आंकड़ा फिल्म ने पार कर लिया है। फिल्म पठान ने बाहुबली 2 के हिंदी संस्करण को पछाड़ते हुए इतिहास की सबसे सुपरहिट फिल्म भी है। ताजा आंकड़ों में ‘पठान’ ने महज पांच दिनों में ही ₹542 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। वहीं बात करें फिल्म ‘बाहुबली 2’ की। उसने पहले दिन हिंदी में 41 करोड़, दूसरे दिन 40.50 करोड़, तीसरे दिन 46.50 करोड़, चौथे दिन 40.25 करोड़, पांचवे दिन 30 करोड़, छठे दिन 26 करोड़ और सातवें दिन 22.75 करोड़ रुपए की कमाई की। साउथ के डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर दंगल मचा रखा था और इसकी भारत में टोटल कमाई 1000 करोड़ के पार हो गई है। ‘बाहुबली2’ सीरीज की दूसरी फिल्म 2015 में 28 अप्रैल को रिलीज हुई और 1000 करोड़ रुपए से अधिक कमाई करने वाली भारत की पहली फिल्म बन गई। ‘बाहुबली 2’ के हिंदी वर्जन ने भी रिकॉर्डतोड़ कमाई की है। अब यह देखना होगा कि शाहरुख की पठान साल भर में कितना रिकॉर्ड बनाती है।
