दिल्ली (एकता): ‘डिंपल गर्ल’ के नाम से मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा का आज जन्मदिन है। बता दें कि वह अपना मंगलवार को 47वां जन्मदिन मना रही हैं। खआस बात यह है कि वह एक एक्ट्रैस होने का साथ-साथ एक बिजनेस महिला भी है। वह बॉलीवुड की सभी अभिनेत्रियों में से काफी खूबसूरत है। हालांकि उन्होंने काफी समय से फिल्मों में काम नहीं किया। उनका करियर भी काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा। उन्होंने अपने करियर में काफी नाम भी कमाया।
सबसे ज्यादा पढ़ी-लिखी एक्ट्रेस में से एक है प्रीति
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में उनका जन्म 31 जनवरी, 1975 को हुआ था। प्रीति की स्कूलिंग शिमला के कॉन्वेंट ऑफ जीसस और मैरी स्कूल से हुई। प्रीति बॉलीवुड की सबसे ज्यादा पढ़ी-लिखी एक्ट्रेस में से एक हैं। उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन इंग्लिश ऑनर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन क्रिमिनल साइकोलाजी से की।
जानिए किन फिल्मों में प्रीति जिंटा ने किया काम
बॉलीवुड अभिनेत्री ने काफी फिल्मों में नाम कमाया। लोग उन्हें खूब पंसद भी करते थे। उन्होंने फिल्म दिल से’ से अपनी बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। ‘कल हो ना हो’, ‘कभी अलविदा ना कहना’, ‘कोई मिल गया’, ‘सलाम नमस्ते’, ‘वीर जारा’ समेत कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया। इसके बाद फिल्म ‘सोल्जर’ आई, जिसमें उन्होंने वह लीड एक्ट्रेस की भूमिका निभा कर इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बनाई। इसके बाद एक्ट्रेस ने ‘चोरी चोरी चुपके चुपके’, ‘दिल चाहता है’, ‘कोई मिल गया’, ‘सलाम नमस्ते’, ‘कल हो ना हो’ और ‘वीर जारा’ जैसी फिल्मों में रोल निभाए।

13 साल की उम्र में खो दिया था पिता को
प्रीति ने 13 साल की उम्र में अपने पापा को खो दिया था। हालांकि उनके पापा इंडियन आर्मी में ऑफिसर थे। उनके पिता की एक कार हादसे में मौत हुई थी। पिता के हादसे का प्रीति की लाइफ पर भी गहरा असर पड़ा था।

10 साल छोटे बिजनेसमैन से की थी छुपाकर शादी
2016 में प्रिटी जिंटा ने 10 साल छोटे बिजनेसमैन से चोरी छुपे शादी की थी। अमेरिकन सिटिजन जीन गुडइनफ से 29 फरवरी को उन्होंने शादी की।

6 महीनों बाद उनकी शादी की तस्वीरें सामने आई थीं। हालांकि अब वह अमेरिका में रह रही हैं। हाल ही में वह सरोगेसी के जरिए दो जुड़वां बच्चों की मां बनने के चलते सुर्खियों में थीं।
