दिल्ली (एकता): दिल्ली का बजट सत्र मंगलवार से शुरू हो रहा है। जिसकी शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की। मीडिया सूत्रों के अनुसार संसद में राष्ट्रपति ने बजट सत्र शुरू होने से पहले दोनों सदनों के सांसदों को संबोधित किया। बता दें कि आज पूरी दुनिया की नजर भारत के बजट पर टिकी हुई है।
बजट सत्र की शुरुआत में संयुक्त सत्र को संबोधित करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का रस्मी अनुरक्षण किया गया। दरअसल वित्त वर्ष 2023-24 के आम बजट आदि पर सुचारू रूप से चर्चा कराने पर रहेगी। वहीं राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि 2047 तक हमें एक ऐसे राष्ट्र का निर्माण करना है जो अतीत के गौरव से जुड़ा हो और जिसमें आधुनिकता के सभी स्वर्णिम अध्याय हों। हमें एक ऐसे भारत का निर्माण करना है जो ‘आत्मनिर्भर’ हो और अपने मानवीय कर्तव्यों को पूरा करने में सक्षम हो। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारी वित्त मंत्री भी एक महिला हैं।
वह देश के सामने एक और बजट पेश करेंगी। आज की वैश्विक परिस्थितियों में भारत ही नहीं पूरी दुनिया की नजर भारत के बजट पर है। मोदी ने कहा कि अस्थिर वैश्विक आर्थिक स्थिति के बीच, भारत का बजट आम नागरिकों की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने का प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि आज का दिन अहम है।