South Indian की ग्लैमरस Actress जे जमुना ने दुनिया को कहा अलविदा, तेलुगु इंडस्ट्री में शोक की लहर

admin

दिल्ली (एकता): साउथ इंडियन की जानी मानी अभिनेत्री और पूर्व सांसद जे जमुना ने का निधन होने से तेलुगु व साउथ इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। 86 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। मीडिया सूत्रों के अनुसार हैदराबाद में उनका निधन हुआ था। वह काफी लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनके निधन पर कई दिग्गज हस्तियों ने शोक प्रकट किया। तेलुगु मेगास्टार चिरंजीवी ने जे जमुना के निधन पर ट्वीट किया, ‘वरिष्ठ नायिका जमुना के निधन की खबर बहुत दुखद है।

सबसे ग्लैमरस एक्ट्रेस थी जे जमुना

साउथ इंडियन एक्ट्रेस जे जमुना ने अपनी 16 साल की उम्र में करियर की शुरुआत की थी। उनकी मातृभाषा कन्नड़ है लेकिन उन्होंने तेलुगु लोगों के दिलों में राज किया और हिंदी सुपरहिट फिल्में की। वह अपने समय में सबसे ग्लैमरस एक्ट्रेस थी।

ग्लैमरस एक्ट्रेस के साथ राजनीतिक करियर में भी छोड़ी छाप

ग्लैमरस एक्ट्रेस के साथ जे जमुना ने अपने राजनीतिक करियर में भी गहरी छाप छोड़ी। वह 1980 के दशक में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुईं और 1989 में लोकसभा के लिए चुनी गईं। हालांकि, चुनाव हारने के बाद उन्होंने राजनीति छोड़ दी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *