दिल्ली के IGI स्टेडियम के पास आपस में जबरदस्त टकराई स्कूली बसें, खिड़की से बाहर निकाले बच्चे

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम के पास सोमवार सुबह आपस में 4 स्कूली बसें टकरा गई। मीडिया सूत्रों के अनुसार हादसे में कई बच्चे और टीचर घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।

बताया जा रहा है कि बसों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि हादसे के समय स्कूली बच्चों को खिड़िकियों से बाहर निकलना पड़ा। बता दें कि हादसे के समय सड़क पर एक गाड़ी और ऑटो की टक्कर हुई थी जिसके चलते चार स्कूल बसें आपस में टकरा गई। हादसा किन कारणों से हुआ इसकी पुलिस जांच कर रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *