Delhi-NCR के तेज हवाओं के साथ बारिश का सिलसिला रहा जारी, जानिए मौसम का अपडेट

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में मौसम खराब रहा। बता दें कि रविवार रात तेज हवाओं के साथ रुक-रुककर बारिश हुई। मीडिया सूत्रों के अनुसार सोमवार को भी बूंदाबांदी होती रहेगी। वहीं बारिश से पारे में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार रात बारिश का सिलसिला जारी रहा।

दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में 30 जनवरी को भी बारिश होगी। रविवार को दिल्ली में 3.3 मिमी बारिश हुई। वहीं बारिश से सर्दी फिर बढ़ गई है। लोगों को थोड़ी सी राहत जरूर मिली थी लेकिन अब फिर उनके लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। नौकरीपेशा लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *