महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति से लेकर PM ने झुकाया सर, कुछ इस अंदाज में ‘बापू’ को किया नमन

admin

दिल्ली (एकता): राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 75वीं पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई दिग्गज नेताओं ने राजघाट पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। बता दें कि देश की आजादी में महात्मा गांधी के योगदान को देखते हुए 30 जनवरी को शहीद दिवस मनाया गया। मीडिया सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर लिखा कि ‘मैं बापू की पुण्य तिथि पर उन्हें नमन करता हूं और उनके विचारों को याद करता हूं। मैं उन सभी लोगों को भी श्रद्धांजलि देता हूं, जो देश की सेवा में शहीद हुए। उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जाएगा और हम भारत को विकसित करने के लिए हमारे संकल्प को मजबूत करते रहेंगे’।

आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन किया।

 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *