‘पठान’ के लिए फैंस का रिएक्शन देखने इस लुक में थियेटर पहुंची Deepika Padukone, चेहरा छिपाती आई नजर

admin

दिल्ली (एकता): दुनियाभर में फिल्म ‘पठान’ रिलीज होने के साथ ही नए-नए रिकॉर्ड बनाती जा रही है। हालांकि अब तक वह 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। इसी बीच ‘पठान’ की लीड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण रविवार शाम एक थियेटर में फैंस का रिएक्शन देखने पहुंची।

बता दें कि थियेटर में एंट्री के दौरान अभिनेत्री फेस छिपाते नजर आई। मुंबई के बांद्रा में वह काले आउटफिट में एक टोपी और मास्क से चेहरा छिपाती नजर आईं। सुरक्षाकर्मी उन्हें फैंस की भीड़ से बचाते हुए भी दिखे।

जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हुई हैं। वहीं कुछ दिनों पहले फैंस का शुक्रिया कहने के लिए शाहरुख खान कभी ऑनलाइन तो कभी मन्नत की बालकनी पर नजर आए। वहीं कई फैंस ने दीपिका पादुकोण के लुक की भी तारीफ की। लेकिन उनको यह समझ नहीं आ रहा था कि आखिर वह अपना चेहरा क्यों छिपा रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *