दिल्ली (एकता): केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है। मीडिया सूत्रों के अनुसार उन्होंने कहा कि आपने श्रीनगर में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को स्नोबॉल से खेलते देखा, लेकिन वे अनुच्छेद 370 और 35ए को निरस्त करने वाले प्रधानमंत्री को धन्यवाद देना भूल गए।
लाल चौक पर तिरंगा फहरा सकता है तो भाजपा राज में ये प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने, गृहमंत्री श्री अमित शाह जी ने सम्भव कर दिखाया है।
बर्फ के गोलों से खेलते- पिकनिक मनाते राहुल जी-प्रियंका जी को मोदी जी का धन्यवाद करना चाहिए कि आज उनकी वजह से आप, आपका परिवार,आपकी पार्टी…
— Anurag Thakur (@ianuragthakur) January 30, 2023
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 2014 के बाद कश्मीर के हालात पूरी तरह बदल गए। वहां अब शांति और पर्यटन भी बढ़ा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि पीएम ने जम्मू-कश्मीर के लोगों की भलाई के लिए कई कदम उठाए। लेकिन राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ भारत को जोड़ने की बजाए तोड़ने का काम करती नजर आई। अनुराग ठाकुर ने कहा कि आखिर कांग्रेस ऐसे लोगों के साथ क्या करना चाहती है। उन्हें जवाब दें।
आपके नेता कार्यकर्ता बेख़ौफ़ कश्मीर में घूम रहे हैं…लाल चौक पर झंडा फहरा पा रहे हैं। मगर धन्यवाद करना तो दूर आप यहाँ भी राजनीति कर रहे हैं।
— Anurag Thakur (@ianuragthakur) January 30, 2023