दिल्ली (एकता): देश के सबसे पॉपुलर शो के किंग कपिल शर्मा अब सिंगिंग की दुनिया में अपना टैलेंट अजमाएंगे। मीडिया सूत्रों के अनुसार सिंगर गुरु रंधावा के साथ कपिल डेब्यू करने जा रहे हैं। बता दें कि गुरु रंधावा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए फैंस को इसकी जानकारी दी।

उन्होंने नए सॉन्ग का प्रमोशन करते हुए एक पोस्ट शेयर की। इस पोस्टर में कपिल ब्राउन ओवरकोट, ब्लैक टी-शर्ट और डार्क सनग्लासेस पहने हैं और वहीं गुरु रंधावा मैचिंग ब्लैक कोट और गलव्स पहने हैं। कपिल की कॉमेडी के लोग दिवाने हैं। वह फिल्मों में अपनी एक्टिंग का हुनर दिखा चुके हैं। दरअसल कपिल शर्मा की ‘ज्विगाटो’ फिल्म 17 मार्च, 2023 को रिलीज हो रही है।