दिल्ली (एकता): दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक रेस्टोरेंट के ऊपर निर्माणाधीन तीन मंजिल इमारत गिरी। मीडिया सूत्रों के अनुसार हादसे में दुकान के बाहर खड़े तीन लोग मलबे की चपेट में आ गए। जिससे वह घायल हो गए हैं। वहीं उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां एक की हालत गंभीर है।

बता दें कि सूचना मिलते ही पुलिस के साथ दमकल विभाग भी मौके पर पहुंचा। घटनास्थल से मलबा हटाने का काम जारी है।बताया जा रहा है कि एक इमारत के भूतल पर बीकानेर स्वीट्स नाम का रेस्टोरेंट हैं। जहां निर्माणाधीन का काम चला हुआ था। रविवार शाम अचानक ऊपर की मंजिल का पिलर टूट गया और इमारत का हिस्सा नीचे गिर गया। जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आस पास के इलाके को खाली करवाया है।