दिल्ली (एकता): बिग बॉस फेम राखी सावंत की मां जया भेड़ा का निधन होने से बेटी राखी सावंत बेसुध हो गई है। बता दें कि उनकी मां पिछले काफी समय से ब्रेन ट्यूमर से जिंदगी की जंग लड़ रही थी।

मीडिया सूत्रों के अनुसार 28 जनवरी को उनकी मां का अस्पताल में निधन हो गया। बता दें कि रविवार को मां के अंतिम संस्कार में कई बॉलीवुड व टीवी इंडस्ट्री के सितारों ने शिरकत की और राखी से दुख व्यक्त किया। राखी सावंत के साथ उनके भाई राकेश सावंत भी नजर आए।

बेसुध राखी सावंत को संभालते उनके पति आदिल। मां के जाने से वह खुद को संभाल नहीं पा रहीं। रश्मि देसाई, फराह खान से लेकर संगीता जैसी एक्ट्रेस ने राखी सावंत को से दुख व्यक्त किया।