दिल्ली (एकता): दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बूंदाबांदी शुरू हो गई है। मीडिया सूत्रों के अनुसार रविवार दोपहर बाद राजधानी में मौसम ने करवट ली। तेज हवाओं के साथ कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी बारिश की संभावना है। वहीं 31 जनवरी से तीन फरवरी तक मौसम साफ रहेगा। दिल्ली के तीन इलाकों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से कम रहा। वहीं हल्की बारिश से भी ठिठुरन बढ़ गई है। लोगों को फिर से सर्दी का एहसास होने लगा है।
दिल्ली-NCR में मौसम ने फिर ली करवट, तेज हवा के साथ हो रही बूंदाबांदी
Leave a comment