दिल्ली (एकता): राजधानी में मौसम की आंख-मिचौली खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही। एक बार फिर लोगों को इन सर्द हवाओं से गुजरना पड़ सकता है। मीडिया सूत्रों के अनुसार दिल्ली के कुछ हिस्सों में रविवार को बादल छाने और बारिश की संभावना जताई जा रही है। हालांकि रविवार को अधिकतम तापमान 5 डिग्री तक नीचे गिर सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार 31 जनवरी से 3 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा। राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 23.8 डिग्री रहा। शहर का एक्यूआई 4 बजे 236 दर्ज किया गया। मैदानी इलाकों में तेज सतही हवा 25-35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।