दिल्ली (एकता): बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट सौंदर्या शर्मा इन दिनों चर्चा में है। बता दें कि शो में वह काफी सुर्खियों में रही हैं। हालांकि वह फिनाले से कुछ दिन पहले ही बाहर हो गई।

मीडिया सूत्रों के अनुसार सौंदर्या शर्मा संडे को बोल्ड फोटोशूट में नजर आई। उनकी ब्लू आउटफिट में बोल्ड तस्वीरें वायरल हुई।

वह उन तस्वीरों में ग्लैमरस अदाएं दिखा रही हैं जिससे फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। इतना ही नहीं सौंदर्या शर्मा ने इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों को भी शेयर किया।

बता दें कि सौंदर्या शर्मा एक्ट्रेस और मॉडल होने से पहले डेंटिस्ट थी। वह कई बार बिग बॉस 16 में खुद को डॉक्टर बताती नजर आई थी। शो की शुरुआत में शालीन से नजदीकियां, फिर गौतम से अफेयर और अंत में अर्चना से दोस्ती में लगातार वह चर्चा में रही। सौंदर्या शर्मा ने बताया था कि गौतम के साथ उनका कोई रिश्ता नहीं है।
