दिल्ली (एकता): दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम में उस समय हड़कंप मचा जब यहां मशहूर नाइट क्लब में पुलिस ने छापेमारी की। मीडिया सूत्रों के अनुसार क्लब में चल रही पार्टी में करीब 288 लोग ड्रग्स का सेवन कर रहे थे। पुलिस ने बड़ी मात्रा से चरस, हेरोइन, सहित नशे की अन्य गोलियां बरामद की। साथ ही कई लोगों को हिरासत में ले लिया है। हालांकि पुलिस को किसी से कोई नशीला पदार्थ बरामद नहीं हुआ। वहीं पार्टी कर रहे 288 लोगों का ब्लड सैंपल लिया गया।