दिल्ली (एकता): दिल्ली राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से अगर आप सफर कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। दरअसल रविवार को मेट्रो स्टेशन का गेट नंबर-4 नवीनीकरण के कारण बंद रहेगा। जिसके चलते अब यात्रियों को गेट नंबर-3 से गुजरना पड़ेगा। मीडिया सूत्रों के अनुसार यह जानकारी दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने ट्वीट कर दी।
बता दें कि दिल्ली सरकार द्वारका में 250 जगहों पर 1500 ई-स्कूटर की सुविधा उपलब्ध करवा रही है। शनिवार को केजरीवाल की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक में पायलट प्रोजेक्ट के तहत ई-स्कूटर चलाने का फैसला लिया था। यह सुविधा लोगों को अगले साल मिलेगी। बैटरी फुल चार्ज होने पर लोग 60 किलोमीटर तक सफर कर सकेंगे।