गुरुग्राम (एकता): यह दुर्लभ काला गिद्ध गुरुग्राम ही नहीं बल्कि देश में भी पहली बार देखा गया। मीडिया सूत्रों के अनुसार इस अमेरिकन पक्षी को देख हर कोई हैरान है। बता दें कि पहले इसे कि सी ने भी भारत में नहीं देखा।
चंदू वेटलैंड इलाके में यह अमेरिकी काला गिद्ध देखा गया। जिसके चलते यहां आने वाले पक्षी प्रेमियों को पहले से ही सावधान किया गया था। क्योंकि काला गिद्ध अमेरिकन पक्षी है जो कि चिली और उरुग्वे में पाया जाता है। बता दें कि इस प्रजाति के गिद्ध अपने इलाके में ही रहना ज्यादा पंसद करते हैं। यह किसी दूसरे महाद्वीप में सफर करना पंसद नहीं करते न ही वहां जाते हैं।