ब्रेकअप के बाद आमिर की बाहों में नजर आईं बॉलीवुड एक्ट्रेस Shamita Shetty, तस्वीरें Viral

admin

दिल्ली (एकता): बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी अक्सर किसी ना किसी पार्टी या इवेंट को लेकर सुर्खियों में रहती हैं लेकिन इस बार उनका एक नया वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। आप वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे शमिता जब पार्टी से बाहर आई तो अचानक आमिर अली ने उनको अपनी बाहों में ले लिया। इतना ही नहीं उसने शमिता को उनकी गाड़ी तक छोड़ा और गुडबाय किस दिया। जो चर्चा का विषय बना हुआ है।


यह वीडियो आशीष चौधरी के वेडिंग एनिवर्सरी की पार्टी का है। इस पार्टी में कई बॉलीवुड सितारे भी शामिल हुए। बताया जा रहा है कि इससे पहले शमिता ‘बिग बॉस’ में नजर आई थीं, जहां से उनके और राकेश बापट के रिश्ते की शुरुआत हुई थी लेकिन पता नहीं उनके बीच क्या हुआ जो कि लव स्टोरी अधूरी रह गई।

शमिता की फिल्म ‘The Tenant’ जल्द होगी रिलीज  

बता दें कि शमिता शेट्टी काफी अरसे से पर्दे से गायब नजर आई। हाल ही में उनकी नई फिल्म ‘The Tenant’ का ट्रेलर आया है। उनकी यह फिल्म 10 फरवरी को रिलीज होने जा रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *